भोजरास से गड़बोर चारभुजा नाथ की पहली पदयात्रा शुरू

भीलवाड़ा समाचार 
आकोला (रमेशचंद्र डाड)ग्राम भोजरास से गड़बोर स्थित प्रसिद्ध चारभुजा नाथ मंदिर के लिए पहली पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रारंभ हुई। पदयात्रा शुरू होने से पहले ग्रामीणों ने पदयात्रियों का तिलक लगाकर एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद सभी पदयात्रियों को चारभुजा नाथ के जयकारों के साथ यात्रा के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर पर गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों ने पदयात्रियों की यात्रा सकुशल एवं मंगलमय होने की कामना की। समाजसेवी मातृशक्ति रेखा देवी अजमेरा ने कहा कि भगवान चारभुजा नाथ के प्रति श्रद्धा और आस्था के साथ शुरू हुई यह पहली पदयात्रा सभी के लिए सुख-शांति एवं मंगल लेकर आए।

पदयात्रियों के स्वागत एवं विदाई कार्यक्रम में रेखा देवी अजमेरा, अशोक अजमेरा, दुर्गा प्रसाद मालपानी, फूलचंद जाट, संपत पुरी, भूपेंद्र सिंह, जगदीश राव, भोपाल जाट, हरिओम शर्मा, संजय शर्मा, राधेश्याम साहू, देवी लाल लोहार, गंगाराम खारोल, लालजी भोपा, राजू साहू, भंवर टेलर, जीवन कुम्हार, भंवर साहू, अमर सिंह राठौड़, सत्यनारायण वैष्णव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने पदयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान चारभुजा नाथ से सभी की यात्रा निर्विघ्न एवं सफल होने की प्रार्थना की। पहली पदयात्रा को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।